सुल्तानपुर। कोहरे की वजह से सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का संचालन शुक्रवार को विलंब से किया गया। इससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रही। आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे से विलंब से किया गया। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे विलंब से रही। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। कड़ाके की ठंड में रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि शुक्रवार को सुल्तानपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन कोहरे की वजह से विलंब से किया गया।