कूरेभार (सुल्तानपुर)। एसडीएम सदर रामजी लाल ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कूरेभार ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीओ पंचायत चंद्रभूषण दूबे समेत 11 कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
इसके बाद एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नौ चिकित्सक व 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में बड़ी संख्या में चिकित्सक, अधिकारियों व कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए निरीक्षण रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों व डीएम को भेज दी है। निरीक्षण से ब्लॉक व सीएचसी में खलबली मची रही। सूचना पर बाद में कई कर्मचारी आनन-फानन में पहुंचे।