फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर होगा शटल एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे ने लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली शटल डेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर किए जाने की अनुमति दी है। रेलवे ने अभी छह माह के लिए ही ट्रेन का ठहराव करने का फैसला लिया है। आय का अवलोकन करने के बाद स्टॉपेज की मियाद बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली शटल सुपरफास्ट अप व डाउन एक्सप्रेस का स्टॉपेज मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन करने की मांग काफी दिनों से चल रही थी। मांग को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार से मुसाफिरखाना स्टेशन पर छह माह के लिए ट्रेन के ठहराव की अनुमति दी है। वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस मुसाफिरखाना स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे रुकेगी। वापसी में लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट का ठहराव मुसाफिरखाना स्टेशन पर सायं 7.32 बजे होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन का स्टॉपेज एक-एक मिनट के लिए आठ जुलाई से प्रभावी होगा। अभी शटल एक्सप्रेेस का ठहराव जौनपुर, श्री कृष्णानगर, लंभुआ, सुल्तानपुर और निहालगढ़ स्टेशन पर हो रहा है। ट्रेन का ठहराव होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
निहालगढ़ स्टेशन पर 15 से रुकेगी श्रीमाता वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन
सुल्तानपुर। गाजीपुर से कटड़ा तक जाने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी वीकली स्पेशल का ठहराव निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 जुलाई से होगा। इस दिन गाजीपुर से चलने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी वीकली अप स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज दोपहर 01:24 बजे होगा। वहीं श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-गाजीपुर सिटी डाउन एक्सप्रेस का स्टॉपेज निहालगढ़ स्टेशन पर रात्रि 1.30 बजे होगा। दोनों दिशाओं में यह स्टॉपेज दो-दो मिनट के लिए 15 जुलाई से प्रभावी होगा। अब तक यह ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद लखनऊ में रुकती थी। निहालगढ़ स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव नई व्यवस्था भी अभी छह माह के लिए लागू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें