सुल्तानपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। शनिवार को बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें तय समय से कई घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस शनिवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गईं। हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे की देरी से किया गया। जोधपुर-वाराणसी मरुधर डाउन एक्सप्रेस एक घंटे और जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब चार घंटे विलंब से किया गया।