फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस निरस्त, सात ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हावड़ा से देहरादून को जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को निरस्त रहा। इसके साथ ही सात प्रमुख ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। ट्रेनों के विलंब से दिन भर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

देहरादून से हावड़ा को जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तय समय से करीब 20 घंटे लेट पहुंची। इस वजह से हावड़ा से बनकर हरिद्वार को जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन हावड़ा से निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार को अचानक कुंभ अप एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा श्रीमाता वैष्णो देवी वीकली स्पेशल, फरक्का अप एक्सप्रेस, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस व सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस एक-एक घंटे की देरी से रवाना की गईं।
जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब साढ़े तीन घंटे और देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब 12 घंटे लेट रही। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्री दिन भर गर्मी से बेहाल रहे। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कुंभ अप एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है। अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें