सुल्तानपुर। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब से भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ अप सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन 12 घंटे की देरी से किया गया। इसके अलावा पांच प्रमुख ट्रेनें तय समय से कई घंटे लेट रहीं।
माल्दाटाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस एक घंटे, कुंभ डाउन एक्सप्रेस नौ घंटे, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे और जम्मूतवी से हावड़ा को जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि मंगलवार को कई ट्रेनें लेट रहीं।