फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन निरस्त रहेगा लोकमान्य तिलक सुल्तानपुर एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर पुखरायां से मलासा के बीच दूसरी लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शनिवार से शुरू किया गया है। यह कार्य 28 सितंबर तक चलेगा। इस कार्य के चलते विभिन्न रूटों की 18 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसके साथ ही 16 ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

इस कड़ी में रविवार को लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर को आने वाली एलटीटी-सुल्तानपुर डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशन लोकमान्य तिलक से निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेन अपने आरंभिक स्टेशन लोकमान्य तिलक से 26 सितंबर को भी निरस्त की गई है। वहीं, सुल्तानपुर से मंगलवार को जाने वाली सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक अप एक्सप्रेस का संचालन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से 21 व 28 सितंबर को निरस्त किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 28 सितंबर को काम पूरा होने पर मुख्य संरक्षा आयुक्त नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उनकी हरी झंडी के बाद प्रभावित ट्रेनों का संचालन बहाल किया जाएगा। सुल्तानपुर-एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कानपुर से झांसी के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चार दिनों के लिए एलटीटी-सुल्तानपुर ट्रेन निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें