फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेलर का डाला पलटा, दो मजदूर घायल

Mon, 10 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। सोनबरसा (बरौंसा) गांव के पास रविवार दोपहर गिट्टी उतारते समय एक ट्रेलर का डाला पलट गया। दुर्घटना में काम कर रहे दो मजदूर डाला के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



बरौंसा-पापर संपर्क मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार दोपहर 12:30 बजे गिट्टी से लदा ट्रेलर सोनबरसा पांडेयपट्टी (बरौंसा) गांव के पास सड़क किनारे खड़ा था। कुछ मजदूर ट्रेलर के डाला से गिट्टी खाली कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क के किनारे खुदाई के कारण मिट्टी नरम थी। मिट्टी में पहिया धंसने से डाला अचानक एक तरफ पलट गया। डाला के नीचे दबकर मजदूर इंद्रजीत (32) व संदीप (30) निवासीगण चौरेबाजार, जिला अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए।
जयसिंहपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डाला के नीचे दबे इंद्रजीत व संदीप को बाहर निकाला। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया ।
विज्ञापन


कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर निवासी हर्षित सिंह के मुताबिक उनके पिता विष्णुदत्त सिंह अमहट स्थित जिला कुष्ठ कार्यालय में हेल्थ एजुकेटर पद पर हैं। आरोप है कि 24 अक्तूबर शाम करीब 5:30 बजे हर्षित कुछ आवश्यक कागजात व रुपये लेने अपने पिता के पास गए थे। नवीन सब्जी मंडी अमहट के गेट नंबर दो पर हर्षित अपने पिता का इंतजार कर रहा था। साइकिल से उनके पिता पहुंचे। तभी एक कार ने पिता विष्णुदत्त सिंह को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। पिता का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें