फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर टैंकर से भिड़ा ट्रेलर, श्रमिक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के झुरहू का पुरवा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व टैंकर। - फोटो : रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के झुरहू का पुरवा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व टैंकर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के पूरे झुरहू का पुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर के पास खड़े टैंकर में पीछे से टकरा गया। इससे टैंकर दूसरी दिशा में घूम गया और उसकी चपेट में आने से डिवाइडर पर काम रहे मजदूर राम अचल (45) की मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक व दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अयोध्या के कुमारगंज के पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि मृत मजदूर राम अचल अयोध्या के इनायतनगर के कुचेरा निवासी थे। दुर्घटना में उनके साथ काम कर रहे अयोध्या के कुचेरा निवासी सूरज (30), कुमारगंज के रोहतम अली का पुरवा निवासी मंगली (35) को गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं, ट्रेलर चालक, संत कबीरनगर के धनघटा, अजाव निवासी विकास यादव (30) को भी चोटें आई हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से हाईवे के डिवाइडर पर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली के बगल पानी से भरा टैंकर खड़ा था। एचआईपी कंपनी की ओर से मजदूर लगाकर काम कराया जा रहा था। उसी समय पहुंचा गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर खड़े टैंकर में पीछे से टकरा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

-
वनरोज से टकराई बाइक, सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत
गोसाईगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर डीहढग्गूपुर गांव के पास सोमवार शाम वनरोज से टकराकर बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अच्छेलाल तिवारी (75) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वनरोज से टकराने के बाद अच्छेलाल का हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें