फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महाकुंभ के लिए सुगम होगा यातायात, तैयारियां जोरों पर

Thu, 09 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
महाकुंभ की लगी होर्डिंग।
विज्ञापन
सुुल्तानपुर। आगामी 13 जनवरी से प्रयागराज संगम में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां जिले में भी युद्ध स्तर पर चल रही है। रोडवेज, रेलवे और नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित यातायात की व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने मेलार्थियों के लिए कैंप आदि की व्यवस्था की है। रोडवेज ने कार्मिकों की छुट्टी निरस्त करते हुए शिफ्टवार बसों के संचालन की योजना बनाई है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी मुख्यालय से लेकर सभी छोटे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की तरफ से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सभी स्टेशनों पर रहेंगे आरपीएफ व जीआरपी के जवान : आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुख्यालय से महाकुंभ मेले के तहत जिले में 30 जवान भेजे गए हैं। इन जवानों की ड्यूटी छोटे स्टेशनों पर लगाई जाएगी। अयोध्या की ओर द्वारिकागंज, कूरेभार, चौरेबाजार, खजुरहट, मलेथूकनक, भरतकुंड व प्रयागराज की ओर पीपरपुर, रामगंज तक आरपीएफ के जवानों की ड्यटी लगाई गई है।
विज्ञापन

लखनऊ व वाराणसी रूट पर पड़ने वाले छोटे स्टेशनों पर आरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगी रहेगी। सभी जवान यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 35 जवान जीआरपी में भी आए हैं। यह जवान कुंभ मेले में विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें