फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से कराहता रहा शहर, एसपी ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर परेशान हो रहे लोगों की मदद के लिए एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। एसपी ने अमहट तिराहे के पास पहुंचकर न सिर्फ जाम खुलवाया बल्कि ट्रैफिक की व्यवस्था खुद संभाली।
विज्ञापन

शहर में गोलाघाट से लेकर अमहट तिराहे तक बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया। यही हाल रोडवेज से लेकर पयागीपुर चौराहे तक रहा। जाम में दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन फंसे रहे। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी नजर रही। जाम से लोग परेशान हो गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा खुद अमहट तिराहे के पास पहुंच गए।
एसपी सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था बहाल कराने में जुट गए। एसपी ने कई लोगों को एक-एक करके जाम से बाहर निकाला। कई बड़े वाहनों को सड़क किनारे लगवाकर पहले छोटे वाहनों को जाम से बाहर कराया गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम में फंसकर कई लोग परेशान नजर आए। हालांकि जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें