करौंदीकला। बूढ़ापुर बाजार के पास नवनिर्मित पुलिया पर मंगलवार सुबह से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने पुलिया का निर्माण पूरा होने पर अस्थायी डायवर्जन मार्ग बंद कर दिया।
डायवर्जन बंद होते ही मुख्य मार्ग पर भारी दबाव दिखा। पुलिया के दोनों तरफ करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार, बस और ट्रकों के एक साथ निकलने से लगभग एक घंटे तक जाम रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिया के पास नई मिट्टी से दलदल हो गया है। वाहन का चलना मुश्किल हो गया। पुलिस बल की तैनाती न होने से भी स्थिति बिगड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिस तैनाती और अप्रोच रोड दुरुस्त करने की मांग की है। संवाद