फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंबेडकर प्रतिमा को साक्षी मान एक-दूजे के हुए

Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा के सामने जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। एक युगल के वैवाहिक समारोह में बृहस्पतिवार देर शाम अनोखा नजारा देखने को मिला। नव युगल आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एक-दूसरे को वरमाला पहना कर वैवाहिक बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अस्थलवा (वैनी) गांव निवासी जगदीश प्रसाद बौद्ध की पुत्री अन्नू बौद्ध की शादी कादीपुर तहसील क्षेत्र के पाकरपुर बबुरैहिया (करौंदीकलां) निवासी स्वर्गीय सुख्खू के पुत्र के साथ तय थी। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शादी की सारी रस्में क्षेत्र के परजनपट्टी स्थित आंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार शाम को करने का फैसला लिया गया।
परिजनों की उपस्थिति में वर-वधू ने भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष भारत के संविधान की शपथ लेकर वर-वधू वैवाहिक बंधन में बंध गए। सात फेरे लेने की जगह भारत के संविधान की शपथ लेकर शादी की। इस दौरान सिर्फ संविधान के प्रस्तावना की शपथ ली गई और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी संपन्न हुई। इस मौके पर बसपा नेता दयाराम गौतम, बौद्ध आचार्य राधेश्याम, देवनारायण, मुकेश प्रताप बौद्ध, बाबूराम बौद्ध, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें