नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष। स्र
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर मोहल्ले में नाले की बदहाली व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया है कि दरियापुर चौराहे के पास स्थित नाले का एक हिस्सा संकरा और क्षतिग्रस्त हो चुका है। हल्की बारिश होने पर नाले का पानी और मलबा दुकानों व मकानों में भर जाता है। व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि नाले का चौड़ीकरण और मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। ईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर संतोष जायसवाल, अश्विनी वर्मा, सुधीर गुप्ता, देवा और सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।