फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 17 पथ विक्रेताओं को रोजगार के लिए मिला ऋण

Sat, 13 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 नगर पालिका परिसर में आयोजित लोक कल्याण मेले में पथ विक्रेता को प्र​श​स्ति पत्र देते पालिका अध्
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक दिवसीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 17 लाभार्थियों को रोजगार के लिए 15, 25 और 50 हजार रुपये के ऋण वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मेले में 15 हजार रुपये के पांच, 25 हजार रुपये के चार और 50 हजार रुपये के आठ लाभार्थियों को ऋण वितरित किया। समय पर ऋण अदायगी करने वाले पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं तक पहुंचना चाहिए और सभी लाभार्थी समय से किस्तों का भुगतान करें। परियोजना अधिकारी संजय सिंह ने स्वनिधि योजना और उससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि ऋण आवेदन के लिए पालिका में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें