फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बंद कराया बाजार

Thu, 17 Mar 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीस दिनों से चल रही सराफा बाजार की बंदी के समर्थन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आगे आया है। जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराकर सराफा व्यवसायियों को बल दिया गया। हालांकि बाजार बंदी का खास असर नहीं दिखाई पड़ा।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सराफा व्यवसायियों के समर्थन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बंदी का आह्वान किया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सड़क पर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद कराईं। हालांकि तमाम व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के बाद अपनी दुकानों के शटर उठा दिए।  प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि बीते 20 दिन से सराफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद किए हैं।

इससे करोड़ों रुपये का व्यवसाय ठप हो गया है। बावजूद इसके सरकार सराफा व्यापारियों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।  इस मौके पर एजाज अहमद, बलराम कसौंधन, राजीव कसौंधन, श्याम कसौंधन, विजय सिंह, अंकित कसौंधन, महादेव, अनूप श्रीवास्तव, सत्यनरायन मोदनवाल, हिमांशु मालवीय, शंकरलाल कैलाशी, राजेंद्र कसौंधन, वासुदेव, अलीमुद्दीन समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें