फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, सात मकान राख

Thu, 17 Mar 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमेठी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुकुल बाजार (अमेठी)। महतुनिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से सात मकान जलकर राख हो गए। दो अग्निशमन केंद्रों के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग को काबू किया। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के महतुनिया मजरे सत्थिन निवासी हरिबख्श के घर बृहस्पतिवार की दोपहर चूल्हे पर खाना बन रहा था। अचानक चूल्हे से उठी एक चिंगारी से छप्पर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना के बाद शुकुल बाजार और जगदीशपुर फायर स्टेशन के जवान मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आग से हेमराज, रामराज, माता प्रसाद, हरि प्रसाद, राजाराम का मकान व राकेश का मकान और ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें