फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी प्रकरण में व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी की दुकानों और जमीन से जुड़े प्रकरण में सोमवार को व्यापारियों व किरायेदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंडी से नारेबाजी करते हुए व्यापारी चौक-चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी की दुकानों और संबंधित भूमि के अभिलेखों की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। व्यापारियों ने 17 मार्च 2026 के एकपक्षीय आदेश, नगर पालिका की न्यायालयीय पैरवी, कथित नोटिसों पर कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग उठाई। डीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि दुकानें खाली नहीं होंगी। कहा कि वह स्वयं मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
इस मौके पर मनीष साहू, राहुल, अंकित, हिमांशु मालवीय, सौरभ, शैलेंद्र अग्रहरि, उमाशंकर, शंकर लाल कैलाशी, मुन्ना लाल जायसवाल, संजय अग्रवाल, गुरमीत, जेठू, संजय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश का होगा अनुपालन
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका की ओर से किसी भी व्यापारी को कोई नोटिस नहीं जारी किया गया है। वर्ष 2020 में नगर पालिका की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई रिट खारिज हो गई थी। फिर से सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई है। उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें