फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरियों को अपनी बात रखने के लिए मिलेगा सुरक्षित मंच

Mon, 28 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिलाओं और बालिकाओं के विकास को गति देने के लिए जिले में 22 साल बाद जिला आकांक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया है। रविवार को अध्यक्ष मनजोत कौर की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में वंचित महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर और किशोरियों के लिए ‘किशोरी मंच’ शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की सामान्य शारीरिक जांच के साथ मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर भी ध्यान दिया जाएगा। जरूरतमंद महिलाओं को पेशेवर परामर्शदाताओं के माध्यम से काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ‘किशोरी मंच’ में किशोरियों और युवा महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की समस्याओं पर बेझिझक अपनी बात रखने के लिए सुरक्षित मंच मिलेगा।
अध्यक्ष मनजोत कौर ने बताया कि आकांक्षा समिति उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (आईएएसओवा) की डेवलपमेंट सोसाइटी है। वंचित और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन


केजीबीवी छात्राओं पर अगला फोकस
अगले चरण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए शिक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित करने की तैयारी है। बैठक में एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, मंजुल मयंक, प्रीति जैन, नेहा यादव, आकांक्षा तिवारी, इंदु भूषण, सुमन सिंह, डॉ. शिवांगी चौहान, रूबी और सोनी यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें