फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धोपाप के विकास के लिए पर्यटन मंत्री से मिले व्यापारी

Sat, 13 Dec 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व धोपाप उन्नयन सेवा समिति के अध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिला। व्यापारियों ने उन्हें धोपाप धाम के विकास के लिए मांग पत्र दिया। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पर्यटन मंत्री को बताया कि लंभुआ से करीब आठ किमी दूर गोमती नदी के तट पर स्थित तीर्थ स्थल धोपाप का पौराणिक महत्व है। प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा पर्व पर यहां बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने लंका विजय के बाद गंगा दशहरा के दिन इसी स्थल पर स्नान किया था। यहां स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते है। इतने धार्मिक महत्व के बाद भी यह तीर्थ स्थल लंबे समय से उपेक्षित रहा है।
इस दौरान पर्यटन मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को धोपाप को पर्यटन विभाग की विकास सूची में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया। बताया कि शीघ्र ही पर्यटन विभाग की टीम स्थल का सर्वे करेगी। धोपाप धाम को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रमेश अग्रहरि, जय प्रकाश मिश्र, राकेश अग्रहरि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें