फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संसद में राहुल गांधी के हिंदू विरोधी बयान पर भड़के व्यापारी

Thu, 04 Jul 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राहुल गांधी की ओर से संसद में दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर बुधवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
विज्ञापन



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिंदू विरोधी बयान व सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से धर्म आधारित फिलिस्तीन का उद्घोष करने के खिलाफ प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए दोनों सांसदों की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग उठाई गई। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने कहा कि व्यापारियों की ओर से टैक्स के पैसों से हम ऐसे सांसदों का वेतन व भत्ता देने का विरोध करते हैं।

ऐसे सांसद भारत की बहुसंख्यक जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्र, जिला महामंत्री मनीष साहू, जिला प्रभारी प्रवींद्र भालोटिया, जिला उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, जिला संगठन महामंत्री राकेश अग्रहरि, चंद्रदेव मिश्र, अरविंद पांडेय, सतनाम सिंह बग्गा व लकी झा शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें