फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एससी व एसटी के दशमोत्तर छात्रों को विद्यालयों में मिल सकेगा निशुल्क प्रवेश

Thu, 04 Jul 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चालू शिक्षा सत्र से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के दशमोत्तर छात्रों को राजकीय व अनुदानित विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश मिल सकेगा। उनके प्रवेश का शुल्क समाज कल्याण विभाग शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम से चुकाएगा। इसके लिए छात्रों को विद्यालयों से अनुबंध करना पड़ेगा।
विज्ञापन



शासन के आदेश पर समाज कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इस आशय का पत्र भेजा है। पत्र भेजते हुए जिले में दशमोत्तर के लिए संचालित राजकीय व अनुदानित विद्यालयों को इसकी सूचना भेजते हुए व्यवस्था शुरू कराने को कहा है। पत्र के मुताबिक अनुसूचित जाति, अनुसूूचित जनजाति के छात्रों के प्रवेश लेने के बाद विद्यालयों में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। छात्रों का ऑनलाइन आवेदन विद्यालयों की ओर से पोर्टल पर अग्रसारित किए जाते ही अर्ह छात्रों का ऑनलाइन फ्री शिप कार्ड निकलेगा। उस कार्ड के आधार पर छात्र संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्राचार्य के साथ अनुबंध करेगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अनुबंध में छात्र को यह दर्शाना होगा कि उसकी प्रतिपूर्ति की राशि खाते में आते ही एक सप्ताह के भीतर वह विद्यालय के शुल्क की अदाएगी कर देगा। बताया कि विभाग की ओर से एससी व एसटी छात्रों को प्रतिपूर्ति की राशि मिलने के बाद वे विद्यालय को अदा करेंगे। योजना इस साल से लागू कर दी गई है। बताया कि इससे एससी करीब 20 हजार से अधिक छात्रों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें