फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड डील से बर्बाद होंगे किसान : संजय सिंह

Mon, 16 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के बहादुरपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में से निकलते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के बहादुरपुर स्थित एक निजी कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बेरोजगारी का बड़ा अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन

कृषि मुद्दे पर उन्होंने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को किसानों के हित में नहीं बताते हुए कहा कि इससे देश का कृषि क्षेत्र बर्बादी की ओर जाएगा। आरोप लगाया कि खाद की एक बोरी के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। यदि विदेशी फल, सब्जी, दाल-चावल और गेहूं भारतीय बाजार में बिना टैक्स के आएंगे तो स्थानीय किसानों और व्यापारियों का क्या होगा। दावा किया कि भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स और विदेशी सामान पर जीरो टैक्स असमान सौदा है। उन्होंने बुलडोजर राजनीति, दलितों-पिछड़ों व मुसलमानों के उत्पीड़न को भी चुनावी मुद्दा बताया। शंकराचार्य नियुक्ति पर कहा कि यह धार्मिक परंपरा से तय होती है। इसमें किसी सरकार या पार्टी की भूमिका नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें