फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, रोकी गई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर जलालपुर गांव के पास बंद मानव रहित क्रॉसिंग पर रविवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब हो गई। इसी बीच ट्रैक पर ट्रेन को आता देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

ट्रैक्टर फंसने और ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन के हाथ-पैर फूल गए। उसने ग्रामीणों की मदद से लाल झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रुकने का इशारा किया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद मालगाड़ी निकल सकी। इसकी वजह से बेगमपुरा एक्सप्रेस को निहालगढ़ स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

आरपीएफ निहालगढ़ के उपनिरीक्षक सोहनलाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक रामजियावन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कुत्तों के हमले में हिरन घायल
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के टेकुआ जलालपुर गांव में रविवार को कुछ कुत्तों ने एक हिरन को काटकर घायल कर दिया। घायल हिरन को जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना यूपी 112 को दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात आरक्षी लालमणि और सुभाष चंद्र यादव वहां पहुंच गए। दोनों पुलिस कर्मी एक ठेले पर घायल हिरन को लादकर पशु अस्पताल पहुंच गए। पशु अस्पताल में चिकित्सक ने हिरन का उपचार किया। उपचार के बाद पुलिस कर्मियों ने हिरन को वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें