फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाहन की चपेट आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 21 Feb 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर बाजार के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जफरपुर निवासी राज बहादुर पांडेय (52) की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क के किनारे राज बहादुर पांडेय घायल अवस्था में पड़े मिले। कुछ दूरी पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का पता चलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। परिजनों ने बताया कि देर शाम राज बहादुर घर से राहुलनगर बाजार कुछ सामान लाने के लिए निकले थे। वह ट्रैक्टर चलाते थे। उनके दो पुत्र, तीन पुत्रियां हैं। अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बेकाबू कार से टकराकर दंपती घायल, रेफर
फोटो संख्या-04
अखंडनगर। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर बाजार में शुक्रवार सुबह 10 बजे सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े जौनपुर जिले के सरपतहा के मनवल निवासी राजेंद्र प्रसाद (56) व उनकी पत्नी राजवती (50) से एक बेकाबू कार टकरा गई। तेज रफ्तार कार उनकी बाइक पर चढ़ते हुए पुलिया से भिड़कर रुकी।
विज्ञापन

दुर्घटना में राजेंद्र प्रसाद के दोनों पैर टूट गए। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अखंडनगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। अखंडनगर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
मंदिर क्षतिग्रस्त कर नाले में गिरी कार, चालक घायल
दोस्तपुर। बिरसिंहपुर दोस्तपुर मार्ग खालिसपुर डींगुर के पास बृहस्पतिवार देर रात बिरसिंहपुर की ओर से जा रही कार एक हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त करते हुए नाले में गिर गई। दुर्घटना में चांदा निवासी कार चालक संदीप मिश्र (25) घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार वह कार में अकेला था। उसे दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं, बेथरा गांव के पास भी बृहस्पतिवार रात एक अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उस पर सवार लोग बच गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें