फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मानदेय बढ़ने पर जिले के 2114 शिक्षामित्रों ने जताई खुशी

विज्ञापन
लालता प्रसाद यादव। - फोटो : लालता प्रसाद यादव।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपये करने की घोषणा हुई। इस पर जिले के 2114 शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है। अभी तक इन्हें 10 हजार रुपये मिलता था। शिक्षामित्र लालता प्रसाद यादव ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाना एक सकारात्मक कदम है। यह निश्चित रूप से शिक्षामित्रों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। उर्मिला देवी ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय उनकी सेवा और समर्पण के मुकाबले काफी कम रहा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से लागू की गई थी। शिक्षामित्रों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, लेकिन उनका मानदेय अन्य संविदा कर्मचारियों की तुलना में कम रहा। विभिन्न शिक्षक संगठनों और स्वयं शिक्षामित्रों ने सरकार से इस ओर ध्यान देने और मानदेय में पर्याप्त वृद्धि करने की अपील भी करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन

कल्पना शर्मा ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर उनके सम्मान को बढ़ाया है। शिक्षामित्र भी दिनभर बच्चों को पढ़ाता है। इसके अलावा अन्य सरकारी कामकाज में भी ड्यूटी करता है। शिक्षामित्रों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। फिलहाल मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने से उम्मीद है कि भविष्य में भी और पैसा बढ़ाया जाएगा। अशोक कनौजिया ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाकर उनका सम्मान बढ़ाया है। घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालने में अब थोड़ा सहूलियत मिलेगी। हालांकि मेहनत के अनुसार अभी भी मानदेय कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें