मोतिगरपुर। कटरा बाजार निवासी अंकित अग्रहरि शुक्रवार देर शाम खेत की जोताई करने के बाद अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर पर खनुहट निवासी संत कुमार पुत्र आशाराम (21) बैठा था। खनुहट राजकीय नलकूप से थोड़ी दूरी आगे बढ़ते ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। ट्रैक्टर बाईं पटरी पर लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर गड्ढे में चला गया।
दुर्घटना में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया, संत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी मोतिगरपुर से उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। बिजली का खंभा टूटने से आसपास के गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दुुर्घटना की जानकारी नहीं है।