महोबा के चरखारी में जिले की विजेता हॉकी टीम।
सुल्तानपुर। महोबा जिले के चरखारी में 13 से 19 नवंबर तक चलने वाली ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सुल्तानपुर की टीम का पहला मैच शनिवार को जालंधर के साथ खेला गया। जिसमें सौरभ निषाद के एक गोल की बदौलत टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
कप्तान मोहम्मद साहिल के साथ दानिश, रहमान, शाहरुख नवाज, राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला हॉकी संघ के सचिव तारिक वसीम ने बताया कि पहली बार इस ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जिले की टीम प्रतिभाग कर रही है। जीत पर यूपी टीम के कोच रह चुके क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, हॉकी संघ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, इरशाद खान, मुनेंद्र मिश्रा, खेल प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया आदि ने बधाई दी।