फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छह घंटे ठप रहा टीपी नगर उपकेंद्र, 50 हजार लोग परेशान

Thu, 22 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया के सौरमऊ गांव के पास हाईटेंशन लाइन में पेड़ की डाल छूने से लगी आग।
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर क्षेत्र के टीपी नगर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में बुधवार सुबह 8.30 बजे फॉल्ट आ गया। घंटों मशक्कत के बाद तुराबखानी (गोराबारिक) गांव के पास हाईटेंंशन लाइन का भूमिगत केबल बाॅक्स जला मिला।
विज्ञापन

मरम्मत के बाद दोपहर 2.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान गोराबारिक, रानीगंज, पयागीपुर, अमहट, गभड़िया, महुअरिया, घांसीगंज, अहिमाने, दूबेपुर, विंध्यवासिनी नगर, जोगीवीर, नारायनपुर, दिखौली, केंद्रीय विद्यालय परिसर, नवीन सब्जी मंडी परिसर, कांशीराम काॅलोनी, सेनानी विहार काॅलोनी, दादूपुर, बहादुरपुर, ताजपुर, अफलेपुर, मेडिकल कॉलेज एकेडमिक परिसर दूबेपुर व पुलिस ट्रेनिंग स्कूल अमहट की बिजली गुल रही। जिससे करीब 50 हजार लोगों को भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलना पड़ा। जेई जियालाल ने बताया कि फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)

हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से बिजली गुल

भदैंया (सुल्तानपुर)। किरता पुरवा गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर मंगलवार शाम सात बजे पेड़ गिरने से तार और दो खंभे टूट गए। जिससे धरमगंज, पाल्हनपुर, किरता का पूरा आदि गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता आरसी मौर्या ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से आम के पेड़ में लगी आग
भदैंया (सुल्तानपुर)। बुधवार सुबह लोलेपुर उपकेंद्र जाने वाली हाईटेंशन लाइन के केबल के टकराने से हुई स्पार्किंग से हरे आम के पेड़ में आग लग गई। राहगीरों ने सूचना उपकेंद्र में दी। बिजली कर्मियो ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। दो महीने पहले ही लगातार ब्रेक डाउन लेकर पेड़ों की कटाई-छंटाई का दावा किया गया था। अवर अभियंता आनंद जायसवाल ने बताया कि पेड़ की डाल को कटवा कर आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी। (संवाद)
ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के नाम पर गड़बड़ी, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

सुल्तानपुर। विद्युत उपकेंद्र हलियापुर अंतर्गत नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के नाम पर कर्मचारी गड़बड़ी कर रहे हैं। उमरा गांव में महेश व तीन, चार अन्य लोगों के नलकूप के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। यह ट्रांसफार्मर अत्यधिक भार से अक्सर जल जाता था। अवर अभियंता ने चार माह पहले क्षमता वृद्धि के तहत वहां 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया था। नियमानुसार 25 केवीए का ट्रांसफार्मर निगम में जमा करने के बाद 63 केवीए का मिलना था, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। चार माह तक दोनों ट्रांसफार्मर लगे रहे। 16 मई शाम 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अवर अभियंता ने खोलवा लिया और मेघमऊ भिजवा दिया। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाए हैं। इसी तरह कांपा व डोभियारा गांव के दो मामले हैं, जिसमें धन उगाही की बात सामने आ रही है। एसडीओ अरुण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। (संवाद)

लगाते ही फुंक गया ट्रांसफार्मर
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन से खराब ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम बदलने के थोड़ी देर बाद फुंक गया। सीएचसी के आवासीय भवनों में स्वास्थ्य कर्मियों को रात जाग कर गुजारनी पड़ी। अस्पताल में रखी करीब एक करोड़ की टाइफाइड, निमोनिया, डिप्थीरिया, काली खांसी, पोलियो, टेटनेस, जापानी इंसेफेलाइटिस सहित 12 बीमारियों की वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जनरेटर चलाना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र दियरा के जेई अनिल यादव ने दोपहर नया ट्रांसफार्मर मंगाकर लगवाया और महीनों से टूट खंभे को ठीक कराया। उसके बाद बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें