फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थियों को बताया कला के क्षेत्र में सिक्कों का योगदान

Sat, 10 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जनपदीय संग्रहालय में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में प्रमाणपत्र के साथ मौजूद विद्यार्थी व अति​थि
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनपदीय संग्रहालय में शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया है। विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में सिक्कों का योगदान एवं निर्माण तकनीक के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति एवं कला अभिरुचि पाठ्यक्रम के अंतर्गत जनपदीय संग्रहालय में कला के क्षेत्र में सिक्कों का योग एवं निर्माण तकनीक विषय पर व्याख्यान किया गया। मुख्य वक्ता राणा प्रताप पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रभात श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सिक्कों के इतिहास, योगदान और निर्माण के बारे में जानकारी दी। संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार दुबे ने व्याख्यान में शामिल 50 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही सभी को संग्रहालय का भ्रमण कराते हुए प्राचीन धरोहरों से अवगत कराया। इस मौके पर दिव्या प्रजापति, वीथिका, हृदय नारायण सिंह, बब्लू, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें