फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गिड़गिड़ाता रहा वर पक्ष, दुल्हन के नाम प्रापर्टी न करने पर टूटी शादी

Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआ कला (सुल्तानपुर)। बंधुआ कला कस्बे में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दुल्हन के पिता ने शादी से पहले पूरी प्रॉपर्टी बेटी के नाम करने की जिद ठान ली। वर पक्ष की तमाम मिन्नतों के बाद भी कन्या पक्ष नहीं पसीजा और बेटी को मंडप से लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन

बंधुआकला निवासी ने अपने बेटे की शादी दोस्तपुर कस्बे में तय की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ मई को एक मैरिज लॉन में शादी होनी थी। शाम करीब सात बजे लड़की पक्ष वाले दुल्हन को लेकर मैरिज लॉन पहुंचे। इस दौरान खान-पान और आवभगत की सारी व्यवस्था की गई थी। अचानक दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता से शादी से पहले अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेटी के नाम करने की शर्त रख दी।
दूल्हे के पिता ने असमर्थता जताई तो झगड़े पर उतारू हो गए। वर पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन कन्या पक्ष नहीं पसीजा। कन्या पक्ष लड़की को मंडप से लेकर चला गया।
विज्ञापन

वर पक्ष ने थाने में मौखिक शिकायत की है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने सिपाहियों के साथ रात को ही मौके पर पहुंच कर कन्या पक्ष को समझाया-बुझाया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें