फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज 3,757 बच्चे देंगे नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sat, 20 Jan 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 15 केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए 3,757 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। सुबह 10 बजे से केंद्रों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 11:15 बजे प्रश्नपत्र दे दिए जाएंगे। इस दौरान बच्चे अपना नाम व अनुक्रमांक लिखेंगे।
विज्ञापन


इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर 15 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य, बीईओ व सीएलओ मौजूद रहेंगे। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि प्रश्नपत्रों को सुबह सात बजे बीईओ व सीएलओ परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा के बाद प्रश्न पुस्तिकाएं डीआईओएस कार्यालय में जमा होंगी। प्रत्येक केंद्र पर संबंधित बीईओ परीक्षा संपन्न कराएं।

गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें