फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंदीकलां के कई गांवों में टिड्डी दल का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। करौंदीकलां के कई गांवों में शुक्रवार को टिड्डी दल ने धावा बोल दिया। बांगर, बौढ़िया समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में आसमान में टिड्डी दल को उड़ता दिख किसान सकते में आ गए। किसानों ने थाली, बजाकर, शोर मचाकर टिड्डियों को भगाया। इससे किसानों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

हालांकि, ज्यादातर जगहों पर खेत खाली होने से फसलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसानों ने मामले की सूचना प्रशासन को दी है। एसडीएम कादीपुर महेंद्र सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया है।
शुक्रवार को दोपहर के समय प्रतापगढ़ व जौनपुर जिले के बॉर्डर से गोमती नदी के किनारे बसे करौंदीकलां विकासखंड के कई गांवों के ऊपर आसमान में टिड्डी दल मंडराने लगा। क्षेत्र कटघर पूरे चौहान, भटौता तुलसीपट्टी, बांगरखुर्द, खाकी कास्ट चिरान, बौढ़िया बालमऊ, सराय चतुर्भुजपुर, परसरामपुर, सुंदरपुर, रमसापुर, बीबीपुर, उधरनपुर, शहाबुद्दीनपुर, अमनाइकपुर, सलारपुर, इमिलिया, रवनिया, गजेंद्रपुर, दशगरपारा, चूनापट्टी, सोरजनपुर, बांगरकलां, गोवापट्टी, केकरचवर, रामपुर दुबायल गांव में टिड्डी दल खेतों व पेड़ों पर उतर पड़ा। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों व किसानों को इन्हें भगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीण थाली बजाकर व शोर मचाकर टिड्डी दल को भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर में टिड्डी दल करौंदीकलां विकासखंड के पूर्वी सीमा की तरफ जौनपुर जिले के खुटहन ब्लॉक के गांवों की तरफ चला गया।
टिड्डी दल के हमले से खेत खाली होने के कारण फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टिड्डी दल के आने की जानकारी पाकर किसान सकते में आ गए। ग्रामीणों को इस बात का भय सता रहा है कि कहीं दोबारा टिड्डी न आ जाएं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना कादीपुर तहसील प्रशासन को दी है।
इन नंबरों पर दें सूचना
टिड्डी दल के जिले में प्रवेश करने की सूचना अपने ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत के अधिकारियों, सफाई कर्मियों तथा कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों के माध्यम से जिला प्रशासन को देनी चाहिए। कंट्रोल रूम नं-09044003198 या 09554880079 अथवा मोबाइल नं.- 7704015671 पर कृषि रक्षा अधिकारी व मोबाइल नं.- 8808119878 पर उप कृषि निदेशक को जानकारी दी जा सकती है।
ऐसे करें टिड्डी दल से बचाव
टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में एक साथ इकट्ठा होकर टीन के डिब्बों, थालियों, ध्वनि यंत्रों, ढोल, नगाडे़ को बजाते हुए शोर मचाएं। शोर मचाने से टिड्डी दल आसपास के खेतों में आक्रमण नहीं कर पाएंगे और वहां से पलायन कर जाएंगे।
डीडी कृषि के साथ एसडीएम ने लिया जायजा
एसडीएम कादीपुर महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय प्रतापगढ़ जिले की ओर से करौंदीकलां क्षेत्र के कई गांवों में टिड्डी दल ने प्रवेश किया है। बारिश व हवा के कारण टिड्डी दल जौनपुर की ओर चला गया है। उप निदेशक कृषि शैलेंद्र शाही के साथ मौके पर पहुंचकर खेतों का जायजा लिया गया। फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें