फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में तीन श्रमिक ट्रेनों से पहुंचे 3,483 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुजरात, साबरमती व जालंधर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 3,483 यात्रियों को लेकर पिछले 24 घंटे में तीन श्रमिक ट्रेनें स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था व उनके भोजन आदि का बंदोबस्त जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों के नाम पता नोट करने के साथ उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवहन निगम की बसों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। शनिवार की देर शाम साबरमती से चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। देर शाम तक जिला प्रशासन ट्रेन से आने वाले यात्रियों की गिनती, नाम, पता नोट करने के साथ उनकी स्क्रीनिंग करने में व्यस्त रहा।
श्ुाक्रवार की दोपहर गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 1,195 यात्री लाए गए थे। इसमें जिले के अलावा अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी व अमेठी जनपद के लोग भी शामिल रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन की मौजूदगी में सभी जनपदों के यात्रियों की गणना व स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन ने यात्रियों को लंच पैकेट देकर रोडवेज बसों से उनके घर भेजा।
विज्ञापन

देर शाम करीब सात बजे साबरमती से चलकर दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में 963 यात्री सवार रहे। इस ट्रेन में स्थानीय जनपद के अलावा अमेठी, गाजीपुर, बलिया, कानपुर, बंादा, आजमगढ़ समेत 30 जिलों के यात्री शामिल रहे।
सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें परिवहन निगम की बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए भेजा गया। वहीं जालंधर से चलने वाली तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की भोर करीब चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में 1,325 यात्री शामिल रहे।
इसमें स्थानीय जनपद के सर्वाधिक 1,072 यात्री शामिल रहे। अन्य जनपदों के 253 यात्री शामिल रहे। सभी यात्रियों का नाम, पता नोट करने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करके उन्हें गंतव्य के लिए बसों से रवाना किया गया। जांच करने वालों में डॉ. सुरेश, डॉ. आमिर, डॉ. राघवेंद्र सोनकर, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. संतोष श्रीवास्तव शामिल रहे।
पिछले 24 घंटे में अलग-अलग राज्यों से आई तीन श्रमिक ट्रेनों से कुल 3,483 यात्री स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। साबरमती से चलने वाली चौथी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर देर शाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें