फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला किशोरी समेत तीन लोगों का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत तीन लोगों का शव फंदे से लटकता पाया गया। तीनों मामले में सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारीजनों व ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के घासीगंज की है। घासीगंज निवासी इंतजार की पुत्री साबरी (16) का शव घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साबरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के कौडियावां गांव की है। श्याम बहादुर (45) बुधवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए।
बृहस्पतिवार सुबह कमरे में श्याम बहादुर का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने श्याम बहादुर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तीसरी घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा मठा गांव की है। गांव निवासी राम सजीवन का बेटा रमेश शर्मा (38) बुधवार रात भोजन करके घर से दूर खेत में स्थित छप्पर में सोने गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह खेत गए ग्रामीणों को रमेश का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। देखते ही देखते मौके पर परिवारीजन भी पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि प्रथमदृष्टया तीनों मामले खुदकुशी के लग रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें