सुल्तानपुर। जिले के मेधावियों ने नीट उत्तीर्ण कर कामयाबी हासिल की है। बच्चों की सफलता पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
कुड़वार ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापपुर कोटवा गांव निवासी जमाल अहमद खान के पुत्र बिलाल अहमद ने नीट उत्तीर्ण किया है। उन्हें 99.88 परसेंटाइल मिला है। कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गलिबहा की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह की पुत्री अदिति सिंह ने भी नीट उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया है।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंहनी के संस्थापक/प्रधानाचार्य गोविंद सिंह के पुत्र प्रखर सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में नीट उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रखर ने 99.47 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर कॉलेज के प्रबंधक अशोक सिंह, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह व शिक्षकों ने खुशी जताई है।