क्षेत्र के अभियाखुर्द गांव में शुक्रवार को रेलवे लाइन के किनारे खेलने गई तीन छात्राओं ने जेट्रोफा का फल खा लिया। इससे तीनों छात्राएं बीमार हो गईं। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली देहात थाने के पास ही अभियाखुर्द गांव है। गांव के दक्षिणी छोर पर रेलवे ट्रैक के किनारे जेट्रोफा के कुछ पौधे हैं। शुक्रवार की शाम अभियाखुर्द निवासी नेहा (5) पुत्री रमेश कुमार, प्रिया (6) पौत्री रामपियारे व पिंकी (6) पुत्री फूलचंद्र बकरियां चराने गई थीं।
वहां तीनों छात्राओं ने जेट्रोफा का फल खा लिया। जेट्रोफा का फल खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। इस पर साथ के बच्चों ने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन अपने बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।