फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें

Fri, 15 Jan 2016 10:34 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तीन सड़कें उच्चीकृत होंगी। पीएमजीएसवाई  विभाग ने तीनों सड़कों के उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। सरकार से स्वीकृति और बजट आवंटित होने के बाद विभाग निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस पर  करीब 40 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के लंबी दूरी के तीन मार्गों को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग ने चालू वर्ष में चयन किया है। इसमें लंभुआ से दियरा बाजार, बगिया गांव होते हुए पीढ़ी मार्ग, देवलपुर से हसनपुर रोड व भवानीपुर से इब्राहिमपुर रोड शामिल है। देवलपुर से हसनपुर रोड की लंबाई करीब साढे 10  किलोमीटर, लंभुआ से दियरा बाजार होते हुए पीढ़ी की लंबाई करीब साढ़े 16  किलोमीटर व भवानीपुर से इब्राहिमपुर रोड  की लंबाई करीब 13 किलोमीटर है।

तीनों सड़कों को उच्चीकृत करने के लिए पीडब्ल्यूडी पीएमजीएसवाई विभाग ने चयन के बाद प्रस्ताव तैयार किया है और केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। तीनों मार्गों के निर्माण  पर कर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च आने का  अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें