फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन विद्युत उपकेंद्र बंद, एक लाख लोग प्रभावित

Sat, 04 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शीतलहरी शुरू होते ही जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार की भोर से लेकर शाम तक तीन विद्युत उपकेंद्र अलग-अलग समय बंद हो गए। घंटों उपकेंद्रों के बंद रहने से करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे मोतिगरपुर के दियरा बिजली उपकेंद्र अचानक बंद हो गया। कर्मचारियों ने छानबीन शुरू की, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक खराबी नहीं मिल सकी। करीब 30 गांवों की बिजली गुल हो गई है। अवर अभियंता अनिल यादव ने बताया कि खराबी ढूंढी जा रही है। भोर करीब छह बजे टीपीनगर उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की इनकमिंग लाइन फेल हो गई। हाईटेंशन लाइन बंद होते ही उपकेंद्र बंद हो गया और करीब 40 हजार आबादी प्रभावित रही। अचानक सभी फीडरों के बंद होते कर्मचारी सकते में आ गए।

अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि कांशीराम फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार एक खंभे से छूता हुआ पाया गया। करीब चार घंटे बाद 10 बजे उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई। मौसम ठंडा होने से दिन कांशीराम, गभड़िया, रानीगंज, अहिमाने व साउथ फीडरों पर दिनभर बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


धम्मौर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग हाईटेंशन लाइन में आई खराबी से शुक्रवार दोपहर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारियों को खराबी खोजने और मरम्मत में करीब छह घंटे लग गए। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। छह घंटे बिजली कटौती से 30 हजार आबादी परेशान रही। व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ा। व्यापारी शाम तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि लाइन में खराबी की वजह से शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें