फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए मंडल अध्यक्षों को दिया 2027 के चुनाव का लक्ष्य

Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पदा​धिकारी को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाजपा ने उन्हें वर्ष 2027 के चुनाव का लक्ष्य दिया है। जिलाध्यक्ष ने सम्मानित करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने व पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि भाजपा एक वर्ग, जाति व परिवार की पार्टी नहीं बल्कि सर्वसमाज की पार्टी है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों से कहा कि कर्म प्रधान कार्यकर्ता हीरे की तरह चमकता है।
इस मौके पर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान, सुमन सिंह, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, आलोक आर्या समेत अन्य मौजूद रहे। इसके पहले नवनिर्वाचित 21 मंडल अध्यक्षों व 20 जिला प्रतिनिधियों का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र व पार्टी संविधान की पुस्तक देकर स्वागत किया गया। सम्मानित होने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, सूर्य नारायन पांडेय, संतोष सिंह, राम जतन यादव, मुकेश तिवारी, जग प्रसाद वर्मा, डॉ विनय प्रजापति समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें