फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लापरवाह इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Tue, 31 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के राजापुर देनवा तालाब के पास रविवार रात गोवंश की हत्या के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस की कमजोर लिखा-पढ़ी से कोर्ट ने आरोपियों का रिमांड स्वीकार करने से मना करते हुए विवेचक की अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने मंगलवार को लापरवाही में इंस्पेक्टर राम आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव व हेड कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया।

जयसिंहपुर के सेमरी बाजार निवासी बजरंग दल के जिला सहसंयोजक यशदीप ठठेर ने 29 मार्च की रात 11 बजे की घटना बताते हुए गोसाईगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में वादी ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश की हत्या का आरोप लगाया था। वादी के मुताबिक रविवार रात गोसाईगंज के राजापुर देनवा तालाब के पास से गोवंश के अवशेष, औजार, एक कार व एक पिकअप वाहन मिले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में देनवा निवासी मोहम्मद नफीस, राजापुर निवासी मो. तौसीफ, कस्बा गोसाईगंज निवासी मो. अशरफ, अब्दुल मन्नान, मो. तौसीफ, मो. अकरम व नसीब अहमद व जौनपुर जिले के खुटहन, धम्मौर निवासी नियाज अहमद को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। रिमांड पर सुनवाई के दौरान विवेचक कोर्ट के सवालों का जवाब नहीं दे सके। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठन ने एसपी से शिकायत की। आरोप सही मिलने पर एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि तीनों की विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें