फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन घायल

Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। नटोली गांव के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे उस पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पांच वर्षीय बच्चे को हल्की चोट आईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जहीर खान ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान काजल (33), निवासी सेउर चमुरखा कूरेभार, बाइक चालक ओम प्रकाश (35) व उनकी पत्नी रीता (32) निवासी सुकाली का पुरवा सुदनापुर के रूप में हुई है। ओम प्रकाश अपनी पत्नी रीता और रिश्तेदार काजल के साथ हैदरगंज बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नटोली गांव के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के समय बाइक पर ओम प्रकाश का पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक भी मौजूद था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें