फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्कूल के प्रबंधक सहित तीन लोगों की पिटाई, मुकदमा

Mon, 17 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर )। आनापुर नारायणगंज के पास स्थित एक स्कूल के सामने रविवार को कुछ लोग चारदीवारी बनवा रहे थे। जानकारी मिलने पर प्रबंधक देवेंद्र पांडेय अपने भाई सत्येंद्र पांडेय व गांव के अनुज मिश्र के साथ निर्माण कार्य रोकने पहुंचे। आरोप है कि नरेंद्र बहादुर सिंह व उनके पुत्र शिवम सिंह ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने सत्येंद्र पांडेय को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें