फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार, तीन लोग जिंदा जले

Sun, 06 Feb 2022 08:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुलतानपुर

सार

सूचना पर पहुंची यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। गोसाईंगंज थानाध्यक्ष ने तीन मौतों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कार में जिंदा जले तीन लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब आठ बजे लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए। 

विज्ञापन


हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 127 के पास हुआ। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर कूरेभार और गोसाईंगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोजन ने बताया कि कार लखनऊ की है। कार सवार लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें