फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तपुर में अध्यक्ष पद के तीन नामांकन खारिज

Wed, 08 Nov 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर बुधवार को नगर पंचायत दोस्तपुर के अध्यक्ष पद का तीन नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। जांच के दौरान नगर पालिका सभासद का एक नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। जांच में नगर पालिका चेयरमैन एवं कादीपुर व कोइरीपुर चेयरमैन के सभी परचे वैध पाए गए हैं। दोपहर बाद जांच प्रक्रिया पूरी होने पर निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। 
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं सभासदों के नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11 बजे से छह कक्षों में शुरू हुई। जांच के दौरान चेयरमैन के लिए दाखिल सभी नौ नामांकन पत्र वैध पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा से बबिता जायसवाल, सपा से निर्मला पांडेय, बसपा से सायरा बानो, कांग्रेस से ऊर्मिला उपाध्याय, आप से नम्रता श्रीवास्तव मैदान में हैं। निर्दल में किन्नर सोनम चिश्ती, कंचन देवी व रेनू श्रीवास्तव का भी नामांकन पत्र वैध मिला है।


अब नामांकन पत्रों की वापसी के बाद ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो पाएगी। सभासद के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड नंबर 14 से दाखिल अतीक का नामांकन पत्र अधूरे कागजात के अभाव में आरओ ने निरस्त कर दिया। जांच में नगर पालिका सभासद के लिए दाखिल शेष नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 215 प्रत्याशी मैदान में हैं। आरओ/एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष के सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें