फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मैजिक-बाइक की भिड़ंत में किशोर सहित तीन घायल

Mon, 01 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के बिकवाजितपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास खड़े ग्रामीण
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बिकवाजितपुर गांव के पास रविवार दोपहर 12 बजे मैजिक व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार किशोर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भदैंया ले जाया गया, जहां से किशोर को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बाइक सवार घायलों की पहचान कोतवाली देहात के सिप्तापुर निवासी सत्यम (14), नीरज पाल (14) व साहिल (14) के रूप में हुई। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भदैंया पहुंचाया गया, जहां डाॅ. राकेश सिब्बल ने सत्यम को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है।

बाइक कौन चला रहा था, यह पता नहीं चल सका है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें