फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजे-बाजे संग निकली विसर्जन शोभायात्रा

Mon, 01 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर नगर पंचायत में निकली गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में स्थापित मूर्तियों की रविवार शाम गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शोभायात्रा सीताकुंड धाम पर संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में आसपास के जिलों से डीजे मंगाए गए थे। इसकी रंग-बिरंगी लाइट और साउंड की आवाज को सुनने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


भक्तों ने लगाए गणपति बप्पा के जयकारे
दोस्तपुर। नगर पंचायत में कुल नौ गणपति पंडाल सजाए गए थे। रविवार शाम पूजा अर्चना के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। चौक के नई बाजार, पंडा टोला, बभनैया पूरब, बभनैया पश्चिम, ब्लॉक चौराहा की गणेश प्रतिमाएं देररात मझुई नदी के पास पक्के सगरा पर पहुंची। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर, पूर्व चेयरमैन मिथिलेश कुमार मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, प्रिंस जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें