फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा तीन कन्या जूनियर हाईस्कूलों का अस्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के तीन कन्या जूनियर हाईस्कूलों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इन विद्यालयों के नाम से कन्या शब्द तो हटेगा ही, साथ ही विद्यालयों में अब बालकों का भी प्रवेश लिया जाएगा। विद्यालय में अब तक सिर्फ महिलाओं की ही तैनाती बतौर शिक्षक होती थी। अब इन विद्यालयों में पुरुष शिक्षक भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में तीन कन्या जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। इसमें दोस्तपुर विकासखंड क्षेत्र में दोस्तपुर द्वितीय, दूबेपर विकासखंड क्षेत्र में हसनपुर द्वितीय व कुड़वार में नौगवांरायतासी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालयों को समाप्त करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा है कि निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली के मुताबिक कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अलग से संचालित किए जाने का नियम नहीं है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पृथक से संचालित किए जाने का औचित्य नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया है कि इन विद्यालयों में बालिकाओं के साथ ही बालकों का भी एडमीशन लिया जाय।
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नाम परिवर्तित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय किया जाएगा। साथ ही इन विद्यालयों में महिलाओं के साथ ही पुरुषों की भी तैनाती बतौर अध्यापक की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि जिले के तीन कन्या जूनियर हाई स्कूलों में लगभग 700 छात्राएं नामांकित हैं। शासन की ओर से विद्यालयों में सह शिक्षा कर दिए जाने से अब इन विद्यालयों में बालकों का भी प्रवेश हो सकेगा। विद्यालयों में पुरुष शिक्षकों की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें