फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार घंटे तीन फीडर ठप 50 हजार लोग हुए बेहाल

Sat, 23 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दूबेपुर के हनुमंतनगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजली कर्मी। स्राेत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनजीवन बेहाल है। जिले में शनिवार को कूड़धाम, साउथ और भाईं फीडर में फॉल्ट आने से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर 2 बजे आपूर्ति बंद होते ही भीषण गर्मी में लगभग 50 हजार की आबादी को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में पेयजल संकट गहरा गया और बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शाम करीब 6 बजे कूड़धाम और साउथ फीडर की आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके आधे घंटे बाद भाईं फीडर की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई। असरोगा उपकेंद्र की लाइन में शाम 6:50 बजे फॉल्ट आने से क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर रात 8:15 बजे सप्लाई शुरू कराई।
भीषण गर्मी में बढ़ते लोड के दबाव में ट्रांसफार्मर फुंकने, फ्यूज उड़ने और लो-वोल्टेज की समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। वहीं, ऊर्जा निगम जिले में मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में 22 मई को बिजली की अधिकतम खपत 306 मेगावाट दर्ज की गई थी जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में खपत 253 से 266 मेगावाट के बीच थी। यानी इस बार मांग में करीब 40 से 50 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई है। अधिशासी अभियंता पारेषण उपखंड रवि यादव ने बताया कि पारेषण स्तर पर पर्याप्त बिजली उपलब्ध है और वितरण खंड की मांग के अनुसार आपूर्ति दी जा रही है।
उधर, शुक्रवार रात विवेकनगर क्षेत्र में ओवरलोडिंग के चलते फ्यूज उड़ गया शनिवार सुबह नौ बजे सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की। दिन में भी कटौती और ट्रिपिंग जारी रही। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और खराब रही।
विज्ञापन

वहीं धम्मौर, कुड़वार, कूरेभार, हनुमानगंज, टीपीनगर और पकड़ी फीडरों पर ओवरलोडिंग के कारण केवल 10 से 12 घंटे ही मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें