फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सियार के हमले में छह ग्रामीण घायल, मवेशी भी जख्मी

Sat, 23 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कूरेभार क्षेत्र में सियार के काटने पर हाथ का जख्म दिखाती महिला। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार। राजूपुर एकडला सलीमपुर ग्रंट में एक सप्ताह में एक सियार के हमले से छह ग्रामीण घायल हो चुके हैं। कई मवेशी भी हमले का शिकार बने हैं। ग्रामीणों के अनुसार सियार सुबह और शाम गांव की गलियों, खेतों और बागों में घूमता दिखाई देता है।
विज्ञापन

मौका मिलते ही वह बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं पर हमला कर देता है। लगातार हो रहे हमलों से गांव में भय का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं और अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। ग्रामीण राजेंद्र दुबे ने बताया कि सियार अचानक हमला कर लोगों को घायल कर रहा है।
हमले में ओंकार तिवारी, पुष्पा, संतरा और गोविंद समेत कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कुछ को एंटीरेबीज वैक्सीन लगाई गई। सियार के हमले से पशुपालक भी परेशान हैं। राम प्रकाश तिवारी की भैंस और शिवम यादव के पड़वा को भी सियार ने काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पशुओं के इलाज और वैक्सीनेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सियार को पकड़ने की मांग की है। वन दरोगा बेचू लाल ने बताया कि विभागीय टीम गांव भेजी जा रही है, जो स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें